पुलिस ने समझाया, नहीं माने तो राहुल और प्रियंका गांधी को लिया हिरासत में

उत्तर प्रदेश. हाथरस में हुए बलात्कार और उसके बाद पीडिता की दर्दनाक मौत के बाद सियासत परवान पर है और इस बीच उलझी है पुलिस. पुलिस मामले में खाकी पर लग रहे दाग संभाले या पिफर सियासतदारों की बहती गंगा में हाथ धोने की सियासत. इस बीच पुलिस ने हाथरस बलात्कार मामले में यूपी पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को हिरासत में ले लिया, इतना ही नहीं मामले में प्रियंका गांधी भी हिरासत में ली गई.
राहुल गांधी की पुलिस से धक्का मुक्की हुई और राहुल गांधी इस दौरान जमीन पर गिर गए. राहुल गांधी ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस वालों ने मुझे धकेल के लाठी मारकर गिराया. उधर पुलिस का कहना है कि बार बार समझाने के बावजूद राहुल नहीं मान रहे थे, उन्हें यह भी बताया गया कि इलाके में धारा 144 लगी है, लेकिन नहीं माने आगे बढने लगे, बार बार रोकने के बाद भी नहीं रुके तो क्या करते . उन्हें मजबूरन हिरासत में लेना पडा. जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा में राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के काफिले को रोक दिया गया. काफिला रोके जाने के बाद, राहुल-प्रियंका पैदल ही हाथरस के लिए निकल पड़े थे. जिससे विवाद बढ गया.

पुलिस ने राहुल गांधी से कहा कि आपको आगे नहीं जाने देंगे, आपको अरेस्ट कर रहे हैं. राहुल ने पुलिस से कहा कि मैं अकेले जाना चाह रहा हूं. इस पर पुलिस ने कहा कि आप को धारा 188 के तहत अरेस्ट कर रहा हूं. पुलिस ने कहा कि धारा 188 के तहत आप भीड़ के साथ नहीं जा सकते. राहुल गांधी ने पुलिस से पूछा कि हाथरस के पीड़ित परिवार से हम क्यों नहीं मिल सकते? इसके बाद हाथापाई हुई और उन्हे हिरासत में ले लिया गया.