पटना पुलिस का मास्क पहनो आदेश, बिना मास्क NO ENTRY

पटना: पटना पुलिस लाइन में अब बगैर मास्क पहने पुलिसवालों के घुसने पर रोक लगा दी. बिना मास्क पहने अगर कोई भी पुलिस वाला लाइन के अंदर घुसता है तो उसे पहले ही रोक दिया जाएगा.
डीएसपी आशीष कुमार सिंह के मुताबिक सेफ्टी को मध्येनजर रखते हुए यह फैसला लिया गया है. सभी पुलिस कर्मियों को मास्क लगाने को कहा गया है. शनिवार को बिना मास्क पहने करीब 24 पुलिसवालों को लाइन के गेट से लौटा दिया गया. ऐसे पुलिस कर्मियों के नाम भी एक डायरी में नोट किए जाएंगे. अगर उन्होंने बार-बार इस आदेश की अवपालना की तो पुलिस अफसर द्वारा कार्रवाई भी की जा सकती हैं.
सूत्रों से पता चला है की कोरोना संक्रमण का खतरा अब पटना पुलिस के कर्मियों पर भी मंडरा रहा है. लिहाजा इसे रोकने के लिए अभी से ही बड़े अधिकारियों ने एहतियात बरतने के आदेश दिये हैं. अफसर यह जानते हैं कि अगर पुलिस लाइन में कोरोना फैला तो उसे संभालना मुश्किल हो जाएगा.
उधर पुलिस अफसरों की इस पहल की महकमे में भी काफी सराहना की जा रही है. एक भी जवान या अफसर के तबीयत खराब होने की खबर मिलते ही उनका हालचाल लिया जा रहा है. कुछ घंटों पर बड़े अफसर भी लाइन DGP व अन्य अफसरों से खैरियत लेते हैं. किसी भी सिपाही की तबीयत खराब होने पर उसे तुरंत छुट्टी देने और इलाज कराने की पहल की जाती है.
यूपी के औरैया में बड़ा सड़क हादसा, दो ट्रकों की टक्कर में 24 प्रवासी मजदूरों की मौत, 35 घायल
राजस्थान के ख़ूँख़ार डकैत आखिर पहुंच गये पुलिस की गिरफ्त में
डीजीपी भूपेन्द्र सिंह ने साँझा किए अपने जीवन अनुभव
जयपुर पुलिस का लॉकडाउन की पालना पर पैदल मार्च