राजस्थान में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 6-7 नवम्बर को, 17 लाख से ज्यादा आए आवेदन

जयपुर. राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए यह खबर है. कांस्टेबल (GD and Driver) के पदों लिए हो रही भर्ती की परीक्षा के प्रवेश पत्र 03 नवंबर 2020 तक जारी होंगे. यह परीक्षा 6 और 7 नंवबर 2020 को होगी. कुल 5438 पदों के लिए हो रही भर्ती के लिए 17.5 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। अब उम्मीदवारों को परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी होने का इंतजार है। उम्मीद है कि 20 अक्टूबर तक प्रवेश पत्र जारी होना शुरू हो जाएंगे.
बता दें कि यहां 75 अंकों की लिखित परीक्षा होगी. लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी किए जाएंगे. डाक से कोई प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा. परीक्षा 100 नंबर की होगी. जिसमें लिखित परीक्षा 75 अंकों की रखी गई है. इसमें 150 प्रश्न पूछे जाएंगे. निगेटिव मार्किंग भी होगी. 15 अंक की शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी. साथ ही 10 नंबर विशेष योग्यता के दिए जाएंगे. परीक्षा 2 घंटे की होगी. अन्य राज्यों में रहने वाले एससी, एसटी, ओबसी के आवेदकों को सामान्य श्रेणी में माना जाएगा.