Breaking News

सार्वजनिक निर्माण विभाग का घूसखोर इंजीनियर ट्रेप, एसीबी डीजी बीएल सोनी के निर्देशन में कार्रवाई

Alert100 अक्टूबर 17, 2020

जयपुर (जितेन्द्र शर्मा). राजस्थान में एंटी करप्शन ब्यूरों ने बडी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग के एक्सईएन अशोक कुमार वर्मा को 1.26 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए दबोचा. इतना ही नहीं विभाग से ही सेवानिवृत एईएन जीएस चाहर को भी साथ में ट्रेप किया गया है. चाहर यहां सं​विदा पर नियुक्त थे. एसीबी डीजी बीएल सोनी के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई को एएसपी चंचल मिश्रा ने अंजाम दिया. इस कार्रवाई के साथ ही सार्वजनिक निर्माण विभाग में फैले भ्रष्ट्राचार की भी पोल खुली है. इससे पहले भी विभाग में एसीबी के कई ट्रेप हो चुके हैं. बता दें कि हाल ही में एसीबी का डीजी बीएल सोनी को बनाया गया था और उन्होंने पद पर आते करप्शन के जीरो टॉलरेंस की बात कही थी जिसके बाद यह बडी कार्रवाई की गई.
राजस्थान पुलिस आवासन निर्माण निगम के 35 क्वार्टर निर्माण से जुडे बिलों के भुगतान की एवज में य​ह रिश्वत मांगी गई थी.

ALERT 100 Digital TV

subscribe now