Breaking News

पुलिस दो चोरी के आरोपियों को लाई थाने, दोनों निकले कोरोना पॉजिटिव तो मचा हड़कंप

police-brought-two-accused-of-theft-police-station-both-turned-out-to-be-corona-positive
Alert100 मई 20, 2020

पुलिस क्या करे, क्या ना करे? कोरोना के संकट के दौर में बहुत चिंता में है. ऐसा ही ताज़ा मामला राजधानी जयपुर के सांगानेर थाने का है. जहां जयपुर कमिश्नरेट ईस्ट के सांगानेर थाने में दो आरोपियों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है.

उल्लेखनीय है कि उक्त दोनों आरोपियों को पुलिस ने चोरी के जुर्म में गिरफ्तार किया था. गत दिनों जेल में कोरोना के मरीजों के आंकड़ों को देखते हुए प्रोटोकॉल के तहत इनका भी टेस्ट कराया गया जिसमें इनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई.

थाना परिसर को तत्काल प्रभाव से सैनिटाइज करवाया गया.
BCMHO सांगानेर धनेश्वर शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों को एसएमएस अस्पताल भेजा गया है. साथ ही समस्त थाना स्टाफ की भी जांच की जा रही है और सीधे तौर पर संपर्क में आने वाले स्टाफ को भी क्वॉरेंटाइन की हिदायत दी गई है.

अब जेल भेजने से पहले अभियुक्त की होगी कोरोना जांच, जयपुर जेल में कोरोना विस्फोट के बाद गृह विभाग के आदेश

झारखंड-उड़ीसा की सीमा पर मुठभेड़ में 1 उग्रवादी ढेर, किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की थी योजना

पटना पुलिस का मास्क पहनो आदेश, बिना मास्क NO ENTRY

यूपी के औरैया में बड़ा सड़क हादसा, दो ट्रकों की टक्कर में 24 प्रवासी मजदूरों की मौत, 35 घायल

ALERT 100 Digital TV

subscribe now