Breaking News

पूर्व DGP भूपेन्द्र यादव बने RPSC चेयरमैन, IPS एमएल लाठर संभालेंगे डीजीपी का अतिरिक्त चार्ज

Alert100 अक्टूबर 14, 2020

जयपुर. राजस्थान के पूर्व डीजीपी भूपेंद्र यादव को RPSC के चेयरमैन की कमान सौंपी गई है. राज्यपाल कलराज मिश्र ने इस संबंध में आदेश जारी किए. आईएएस दीपक उप्रेति के सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें यह जिम्मा सौंपा गया. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की गुड बुक में शामिल ऑफिसर्स में भूपेंद्र यादव का नाम टॉप में रहा है.

इनके साथ ही राज्य सरकार ने राजस्थान लोक सेवा आयोग में चार सदस्य भी मनोनीत किए. वरिष्ठ पत्रकार डॉ जसवन्त सिंह राठी, बाबू लाल कटारा, संगीता आर्य जो कि आईएएस निरंजन आर्य की पत्नी हैं, डॉ मंजू शर्मा को आर.पी.एस.सी. सदस्य बनाया गया है.

उधर राजस्थान सरकार (Rajasthan Government)ने पुलिस महानिदेशक (अपराध शाखा) (IPS ML Lather)मोहन लाल लाठर को राज्य के पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. कार्मिक विभाग ने इसके आदेश जारी किए. कार्मिक विभाग के इस आदेश के अनुसार आईपीएस लाठर अपने मौजूदा पद के साथ साथ पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का अतिरिक्त कार्यभार भी आगामी आदेश तक संभालेंगे.

ALERT 100 Digital TV

subscribe now