Breaking News

रिटायर हुए एसीबी के ‘आलोक’, कई भ्रष्टाचारियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए रहे चर्चा में

Alert100 सितम्बर 30, 2020

जयपुर. अपने काम, सौम्य व्यवहार और एसीबी में रहते हुए भ्रष्टाचारियों के खिलाफ ताबडतोड एक्शन लेने के लिए चर्चा में रहे राजस्थान के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक आलोक त्रिपाठी को सेवानिवृत्ति हो गए हैं. इस मौके पर आईपीएस एसोसिएशन ने पुलिस मुख्यालय में आलोक त्रिपाठी को विदाई दी.

Alert100, IPS Alok tripathi, ACB rajasthan, Anti corruption bureu, IPS BL soni, IPS ML Lathar

महानिदेशक पुलिस भूपेंद्र सिंह ने उनके दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन के लिये शुभकामनाएं दी. महानिदेशक अपराध एम एल लाठर एवं महानिदेशक जेल बी एल सोनी ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेँट किया. इस अवसर पर अन्य वरिष्ठ अधिकारी गण भी मौजूद थे. त्रिपाठी को पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर विदा किया. आपको बता दें विवादों से परे रहने वाले आलोक त्रिपाठी राजस्थान पुलिस सेवा के एक शांत स्वभाव के कार्य के प्रति समर्पित अधिकारियों में शुमार थे. एसीबी में रहते हुए कई बडे भ्रष्टाचारी अधिकारियों को जेल भिजवाने को लेकर त्रिपाठी चर्चा में रहे.

ALERT 100 Digital TV

subscribe now