Breaking News

जयपुर पुलिस का लॉकडाउन की पालना पर पैदल मार्च

jaipur-police-march-on-foot-for-lockdown
Alert100 मई 7, 2020

राजस्थान में जयपुर कमिश्नरेट पुलिस लगातार कोरोना के खिलाफ मज़बूती से ड्यूटी निभा रही है साथ ही ड्यूटी निभा रहे हर पुलिसकर्मी पर जयपुरवासियों को गर्व है। जयपुर शहर का हॉट स्पाट रामगंज इलाक़ा कोरोना के मरीजो की ताताद के आने पर लगातार सुर्ख़ियो में शामिल है।  जयपुर पुलिस लगातार रामगंज सहित परकोटे के इलाके में आमजन में विश्वास कायम करना, तैनात पुलिसकर्मियों का हौसला अफजाई करना सहित लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का संदेश’’ देने के लिए वृहद स्तर पर परकोटे सहित कर्फ्यूग्रस्त इलाकों में कमाण्डोंज द्वारा पैदल मार्च लगातार निकाल रही है।जयपुर कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव,अतिरिक्त पुलिस आयुक्त द्वितीय अजय पाल लाम्बा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ट्रेफिक राहुल प्रकाश, पुलिस उपायुक्त उत्तर, डाॅ.राजीव पचार, पुलिस उपायुक्त, दक्षिण योगेश दाधीच, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय मनोज कुमार की अगुवाई में जयपुर शहर में कमाण्डोंज द्वारा पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया।

कलयुग के साक्षात ‘राम’, डॉक्टर ने की वीडियो कॉल पर मां की अंत्येष्टि

पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि यह पैदल मार्च जयपुर कमिश्नरेट के माणक चौक थाना बड़ी चौपड़ से प्रारम्भ होकर रामगंज चौपड, चार दरवाजा, गंगापोल, जोरावर सिह गेट, सुभाष चौक होते हुये बडी चौपड तक निकाला गया। पैदल मार्च में क्यूआरटी, ईआरटी, एसटीएफ, आरएसी, हाडी रानी, बाॅर्डर होमगार्ड, जेब्रा, माईक सहित 400 कमाण्डोंज सम्मिलित थे। यह पैदल मार्च ‘‘आमजन में विश्वास कायम करना, तैनात पुलिसकर्मियों का हौसला अफजाई करना एवं लाॅक डाउन का उल्लंघन करने वालो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही का संदेश’’ देने के लिए वृहद स्तर पर आयोजित किया गया।

बिहार पुलिस के ASI ने दी CM योगी आदित्यनाथ को गोली मारने की धमकी, गिरफ्तार

ALERT 100 Digital TV

subscribe now