Breaking News

IPS पुरुषोत्तम शर्मा विवाद में नया मोड, अब आईपीएस की पत्नी के खिलाफ महिला न्यूज एंकर ने थाने में दी शिकायत

Alert100 सितम्बर 30, 2020

भोपाल (राकेश दाधीच). आईपीएस पुरुषोत्तम शर्मा और उनके पत्नी के बीच बढे विवाद के बाद जहां पुरुषोत्तम शर्मा के खिलाफ राज्य सरकार कार्रवाई में जुटी है वहीं अब इस मामले में नया मोड आ गया है.

दरअसल आईपीएस के दो वीडिया वायरल हुए थे. एक वीडियों में आईपीएस उनकी पत्नी के साथ मारपीट कर रहे थे. तो दूसरा वीडियो आईपीएस की जानकार महिला के घर पर उनकी मुलाकात से जुडा था. हालांकि जिस महिला के घर पर आईपीएस पुरुषोत्तम शर्मा थे वहां कुछ भी आपत्तिजनक जैसा उनकी पत्नी को नहीं मिला, लेकिन वो वहां पहुंचकर पहले आईपीएस से बहस करती नजर आई वहीं दूसरी ओर उनकी परिचित महिला का वीडियो बनाकर उनसे सवाल जवाब करने लगी. इतना ही नहीं महिला के बैडरुम का भी ​वीडियो बनाया और यह सारा घटनाक्रम सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

जिसके बाद सोशल मीडिया पर महिला का वी​डियो जमकर वायरल हो रहा है लेकिन असल में जिस महिला का यह वीडियो आईपीएस की पत्नी और उनके बेटे ने सोशल मीडिया पर वायरल किया वो एक न्यूज चैनल की एंकर थी. न्यूज एंकर ने मामले में शाहपुरा पुलिस स्टेशन में शर्मा की पत्नी और बेटे पर अपनी इमेज खराब करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में कहा है कि आईपीएस अफसर उनके लिए पिता समान हैं और वो उन्हें ‘बेटा’ कहकर बुलाते हैं. बावजूद इसके उनकी छवि खराब करने के लिए यह सब किया गया. शाहपुरा पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी जितेंद्र पटेल ने बताया कि ‘शिकायत में कहा गया है कि आईपीएस की पत्नी और उनके बेटे की इस हरकत से उनकी यानी महिला एंकर की निजता और छवि समाज में खराब हुई है और इससे उनका नाम खराब हुआ है.’ एंकर ने शिकायत कर मांग की है कि पुलिस इस मामले में उचित एक्शन ले और उनको ‘मानसिक प्रताड़ना’ से बचाए.

महिला ने अपनी शिकायत में यह भी कहा कि चूंकि वो पत्रकारिता से जुड़ी हुई हैं तो ऐसे में उनका अधिकारियों और नेताओं से मिलना होता रहता है. 27 सितंबर को डीजी पुरुषोत्तम शर्मा ने मुझे शाम 7 बजे कॉल किया और कहा कि वो उनके घर के पास ही हैं. तो उन्होने उन्हें चाय के लिए घर बुला लिया. लेकिन इसके कुछ देर बाद ही आईपीएस अधिकारी की पत्नी भी उनके घर पहुंची और डोरबेल बजाया. जिनको अंजान होने के बावजूद महिला होने के नाते पूरे सम्मान से दरवाजा खोलकर बात की गई लेकिन इस दौरान वो जबरदस्ती उनके घर में घुस गईं, जिसके बाद आईपीएस और उनकी पत्नी में झगडा हुआ, बहस हुई. और इस बीच आईपीएस अफसर घर से बाहर चले गए. बावजूद इसके आईपीएस शर्मा की पत्नी एंकर के फ्लैट पर रुकी रहीं और ‘फालतू सवाल’ पूछे, उन्होंने एंकर के खिलाफ ‘आधारहीन आरोप’ लगाते हुए उनके बेडरूम की वीडियो रिकॉर्डिंग की, जिसे आईपीएस अफसर के बेटे ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

एंकर ने यह भी बताया कि ‘डीजी साहब मेरे लिए पिता समान हैं और वो मुझे बेटा कहकर बुलाते हैं. मुझे कभी नहीं लगा था कि मेरा उनको चाय के लिए घर बुलाना इतना बड़ा मुद्दा बन जाएगा. इससे मेरी इमेज खराब हुई और मेरी निजता का उल्लंघन हुआ है.’

बता दें कि डीजी शर्मा का पत्नी के साथ मारपीट करने वाला कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश सरकार ने अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारी का स्थानांतरण करते हुये उन्हें पदमुक्त कर चुके हैं.

आपको यह भी बता दें कि आईपीएस अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा का बेटा आयकर विभाग में उपायुक्त है. जिसने प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और वरिष्ठ अधिकारियों को यह वीडियो भेजकर उनसे अनुरोध किया था कि उनके पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज की जाए. हालांकि, डीजी शर्मा ने अपने बचाव में कहा था कि यह पारिवारिक विवाद का मामला है, अपराध का नहीं और वो अपराधी नहीं हैं. ​देशभर में फिलहाल यह मामला चर्चा में है लेकिन मामले में हकीकत जांच के बाद ही सामने आ पाएगी, क्योंकि ऐसा भी बताया जा रहा है कि आईपीएस और उनकी पत्नी के बीच यह विवाद लम्बे समय से चल रहा है और लम्बे समय से दोनों ही साथ नहीं रहते थे.

ALERT 100 Digital TV

subscribe now